Breaking Newsबिहार

शादी की झांसा देकर लॉ की छात्रा से यौन शोषण, एक गिरफ्तार

पटना

 कानून की पढ़ाई करने वाली 24 वर्षीय छात्रा के साथ यौन शोषण मामले में पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट के टाइपिस्ट को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि टाइपिस्ट ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में अपने वादे से मुकर गया। वहीं छात्रा ने सीनियर वकील पर भी छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है।

अकेले पाकर छेड़खानी करता था सीनियर वकील
दरअसल, पीड़िता के बयान पर पुलिस ने फरवरी माह में एसके पुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं 3 मई यानी शनिवार को पुलिस ने हाजीपुर से आरोपी टाइपिस्ट गिरफ्तार किया है। पीड़िता का आरोप है कि वह पिछले कुछ वर्षों से सीनियर वकील के अधीन इंटर्नशिप कर रही थी। सीनियर वकील उसे अकेले पाकर छेड़खानी करता था।

पीड़िता के अनुसार, जब उसने इस बात को वकील के टाइपिस्ट जितेंद्र कुमार के साथ साझा किया तो उसने सहानुभूति दिखाते हुए मदद का वादा किया। जितेंद्र ने पीड़िता से दोस्ती बढ़ाई और शादी का वादा किया। इसके बाद उसने अलग-अलग पर ले जाकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वहीं जब पीड़ित छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो जितेंद्र अपने वादे से मुकर गया, जिसके बाद पीड़िता ने एसके पुरी थाने में जितेंद्र और सीनियर वकील के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button