Breaking Newsमध्यप्रदेश

झाबुआ जिले के मेघनगर में तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक की हालत गंभीर

झालावाड़
घटना स्थल पर ही बालिका की मौत हो गई, जबकि महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

झाबुआ जिले के मेघनगर में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक पर तीन लोग सवार थे। घटना इतनी भयानक थी कि टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेघनगर पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर यह भीषण हादसा हुआ। हादसे में तेज रफ्तार ट्रॉले ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में एक बालिका की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गंभीर घायल एक महिला और युवक को पास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना के बाद तत्काल मेघनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला एवं बालिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button