Breaking Newsबिहार

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में साक्षी, अंशु और रंजन ने किया टॉप, छात्राओं ने मारी बाजी

पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में 82.11% छात्रों ने बाजी मारी है। आंकड़ों से अनुसार, 15 लाख 85 हजार से ज्यादा छात्रों में से 12 लाख 79 हजार 294 छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस परीक्षा में समस्तीपुर की साक्षी, अंशु और रंजन तीनों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। तीनों ने परीक्षा में 500 में से कुल 489 अंक हासिल किए हैं.

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं टॉपर 2025: टॉर 3 रैंकर्स

रैंक 1:
– साक्षी कुमारी (97.80%)
– अंशू कुमारी (97.80%)
– रंजन वर्मा (97.80%)

रैंक 2:
– पुनित कुमार सिंह (97.60%)
– सचिन कुमार राम (97.60%)
– प्रियांशु राज (97.60%)

रैंक 3:
– मोहित कुमार (97.40%)
– सूरज कुमार पांडे (97.40%)
– कुशी कुमारी (97.40%)
– प्रियांशु रंजन (97.40%)
– रोहित कुमार (97.40%)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणाम में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। इन तीनों छात्रों ने 489 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। साक्षी कुमारी (समस्तीपुर), अंशु कुमारी (डेहरी) और रंजन (भोजपुर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी में 489 अंकों के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।

 

इस वर्ष की परीक्षा में 82.11 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। टॉप टेन सूची में कुल 123 छात्र शामिल हैं, जिनमें 60 छात्र और 63 छात्राएं हैं। आप यहां क्लिक करके सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं। 

नामशहरश्रेणीअंक
साक्षी कुमारीसमस्तीपुरप्रथम श्रेणी489
अंशु कुमारीगहिरीप्रथम श्रेणी489
रंजनभोजपुरप्रथम श्रेणी489

 

कुल पास प्रतिशत और उत्तीर्ण छात्र

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में कुल 15,58,077 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 12,79,294 छात्र सफल हुए हैं। इस वर्ष का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.11% रहा, जो दर्शाता है कि अधिकांश छात्रों ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है।

 

श्रेणीवार उत्तीर्ण छात्र

प्रथम श्रेणी में कुल 4,70,845 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि द्वितीय श्रेणी में 4,84,012 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, तृतीय श्रेणी में 3,07,792 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। यह परिणाम दर्शाता है कि बड़ी संख्या में छात्रों ने बेहतर अंक हासिल कर मैट्रिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button