Breaking Newsबिहार

झारखंड के चाईबासा में घर के पास घास के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की मौत

चाईबासा

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में उस वक्त कोहराम मच गया जब आग की चपेट में आकर 4 मासूम बच्चों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत गीतिलिपि गांव का है। बताया जा रहा है कि हर रोज की तरह आज यानी सोमवार को भी बच्चे पुआल घर में खेल रहे थे। इस दौरान किसी कारण यहां आग लग गई जिसमें 4 बच्चे जिंदा जल गए। पुआल की तरफ आ रही गांव की एक महिला ने देखा कि पुआल घर में आग लगी हुई है और उसमें बच्चे जल रहे हैं। यह देखकर बच्चों को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक चारों बच्चों की जलकर मौत हो चुकी थी।

मृतक बच्चों में 5 साल का प्रिंस चातार, 5 साल साहिल सिंकू, 2 साल का रोहित सुंडी और 5 साल की भूमिका सुंडी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस चारों बच्चों के बुरी तरह जले शवों को निकालने का प्रयास कर रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वहीं, एक साथ 4 मासूमों की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button