बिहार

तीन किशोरियों से गैंगरेप करने के आरोप में 18 नाबालिग गिरफ्तार

झारखंड

झारखंड पुलिस ने खूंटी जिले में तीन किशोरियों से गैंगरेप करने के आरोप में 18 नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 12-17 साल की उम्र के आरोपियों को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है और पीड़ित लड़कियों की सोमवार को चिकित्सा जांच कराई जाएगी। खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात की है, जब पांच लड़कियां रानिया इलाके में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही थीं, तो कुछ लड़के उनका पीछा करने लगे। पांचों लड़कियों को पकड़ पास के ही जंगली क्षेत्र में ले गए। इसी बीच दो लड़कियां आरोपियों के चंगुल से किसी तरह भाग निकली और लड़कों ने तीन किशोरियों (उम्र 12 से 16 साल) के साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

 एसपी ने कहा, ‘‘रविवार को रानिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद यह घटना सामने आई।'' उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की, जिसने सभी 18 आरोपियों को पकड़ लिया। कुमार ने कहा, ‘‘आरोपियों को सोमवार को किशोर गृह भेज दिया गया। लड़कियों की जल्द से जल्द चिकित्सा जांच कराई जाएगी।''

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button