बिहार

जल्द होगा थर्मल पावर प्लांट की स्थापना का कार्य

बोकारो

झारखंड में बोकारो जिले के चंद्रपुरा में दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की ओर से 1600 मेगावाट (80032) के थर्मल पावर प्लांट की स्थापना का कार्य बहुत जल्द आरंभ किया जाएगा।

बोकारो: झारखंड में बोकारो जिले के चंद्रपुरा में दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की ओर से 1600 मेगावाट (80032) के थर्मल पावर प्लांट की स्थापना का कार्य बहुत जल्द आरंभ किया जाएगा।

डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट के वरिष्ठ महाप्रबंधक और परियोजना प्रधान विजया नन्द शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि डीवीसी मुख्यालय से प्राप्त खबर के अनुसार 800 मेगावाट की दो सुपर क्रिटिकल यूनिट स्थापित करने की मंजूरी केंद्र सरकार द्वारा सैद्धांतिक रूप से दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इस इकाई की स्थापना और संचालन का प्रबंधन दामोदर घाटी निगम करेगा। इन नई इकाइयों को स्थापित करने में करीब 16500 करोड़ रुपए का निवेश होगा। यह यूनिट अल्ट्रा मॉडर्न होगी। इसकी क्षमता पुराने प्लाट की अपेक्षा अधिक होगी। पर्यावरण के सभी मानक का अनुपालन किया जाएगा। इसकी टेक्नोलॉजी स्टेट ऑफ द आर्ट होगी।

शर्मा ने कहा कि इस इकाई के स्थापना से इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। क्षेत्र में व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने लोगों से अपील की कि इस क्षेत्र के सभी समाज के लोग इन इकाइयों को स्थापित करने में उचित माहौल बनाए रखें, जिससे क्षेत्र का विकास में कोई बाधा ना आए। इस क्षेत्र के उज्जवल भविष्य के लिए इस क्षेत्र के लोगों की सकारात्मक सहयोग अपेक्षित है। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button