
रायपुर। राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के MLA राजेश मूणत ने आज प्रयागराज जाकर महाकुंभ में स्नान किया है। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया में फोटो अपलोड करते हुए लिखा है कि गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरि जलेस्मिन् सन्निधिं कुरु। रायपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे सहित पार्षद परिवार के साथ-साथ रायपुर ग्रामीण MLA मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधानसभा MLA पुरंदर मिश्रा प्रयागराज महाकुंभ में आज डुबकी लगाए।
