बिहार

बिहार को एक और फोरलेन की मिलने वाली है सौगात

बिहार

बिहार को एक और फोरलेन की सौगात मिलने वाली है। दरअसल, बख्तियारपुर से मोकामा के बीच 44 किमी लंबी फोरलेन सड़क मार्च महीने में शुरू हो जाएगी, जिससे डेढ़ घंटे की दूरी महज आधे घंटे में पूरी होगी। इस सड़क का 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पटना के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

दरअसल, पिछले कुछ सालों से पटना से बख्तियारपुर तक की 50 किमी फोरलेन सड़क पर यातायात जारी है। अब यह सड़क मोकामा होते हुए राजेंद्र पुल और सिमरिया पुल से भी जुड़ जाएगी। इस नए फोरलेन से यात्रियों का कम से कम एक घंटा बचेगा। डेढ़ घंटे का सफर अब महज 30 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

बता दें कि इस परियोजना का काम फरवरी 2016 में शुरू हुआ था। अब मार्च 2025 तक बख्तियारपुर से बाढ़ तक की सड़क का निर्माण भी पूरा हो जाएगा। बख्तियारपुर से बाढ़ के बीच के स्ट्रेच का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पंडारक में टोल बूथ काम करने लगेगा। वहीं फोरलेन सड़क के तैयार हो जाने से बख्तियारपुर से मोकामा, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय और पूर्वी व पूर्वोत्तर बिहार जाने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button