मध्यप्रदेश

उत्तरी हवाओं के कारण भोपाल के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आएगी

भोपाल

मध्यप्रदेश की राजधानी में भोपाल में आगामी 24 घंटों के बाद मौसम फिर थोड़ा सर्द हो सकता है। उत्तरी हवाओं के कारण तापमानों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। ऐसे में गणतंत्र दिवस पर भी मौसम थोड़ा सर्द रह सकता है, साथ ही सुबह हल्का कोहरा या धुंध की स्थिति भी बन सकती है। पिछले दस सालों में गणतंत्र दिवस पर चार बार कोहरे की स्थिति रही है, इस बार भी मिजाजुला असर देखने को मिल सकता है।

अचानक बढ़ गया तापमान
बीते दिन भी मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में आधा डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हुई वहीं न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री तक गिरावट आई। अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस माह दूसरी बार अधिकतम तापमान 29 के पार पहुंचा है।

तापमान में गिरावट की संभावना
मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अब तक पश्चिमी विक्षोभ सहित अन्य सिस्टमों के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन हवा का रूख अब उत्तरी होने की संभावना है, ऐसे में शनिवार से तापमानों में गिरावट आ सकती है। 26 जनवरी को भी सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध जैसी स्थिति रहने की संभावना है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button