बिहार

झारखण्ड-गढ़वा में धान खरीदी में गड़बड़ी पर उपायुक्त ने पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ कराया मामला दर्ज

गढ़वा।

मझिआँव प्रखण्ड अंतर्गत रामपुर पैक्स में धान क्रय के दौरान कालाबाजारी संबंधी भारी अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायत के आलोक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी, गढ़वा के द्वारा संयुक्त रूप से जाँच करायी गई।

जाँच प्रतिवेदन में पाया गया कि धान अधिप्राप्ति विपणण मौसम 2024-25 अंतर्गत उपार्जन पोर्टल में प्रदर्शित 5375 क्विंटल के विरूद्ध उनके गोदाम में मात्र 2693 क्विंटल धान पाया गया। निरीक्षण के समय लगभग 2300 क्विंटल धान गोदाम में नहीं पाया गया। भारी अनियमितता के लिए रामपुर पैक्स के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र सिंह से स्पष्टीकरण पृच्छा की गई, अध्यक्ष द्वारा प्राप्त स्पष्टीकरण स्वीकार्य योग्य नहीं था जिसे अस्वीकृत कर दिया गया। जबकि अनियमितता के लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी, गढ़वा के माध्यम से श्री रवीन्द्र सिंह, अध्यक्ष, रामपुर पैक्स, प्रखण्ड-मझिआँव, जिला-गढ़वा के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत् मझिआँव थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दिया गया है। उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में सरकार द्वारा जारी निर्देश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सरकारी योजनाओं में किसी भी स्तर पर अनियमितता प्रकाश में आने पर जिला प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button