छत्तीसगढ़

राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम धान खपाने वालों कोचियों तथा बिचौलियों पर कर रही कार्रवाई

 

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर केल्हारी तहसीलदार करमचंद जाटवर के कुशल मार्गदर्शन में तहसील केल्हारी क्षेत्रांतर्गत 27 दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य में बिचौलियों के द्वारा अवैध धान परिवहन कर धान खपाने की कोशिश की जा रही थी। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुये 02 पिकअप व उसमें लोड 93 बोरी धान जप्ती की कार्रवाई की गयी।

Related Articles

 इसके साथ ही कोचियों के द्वारा दूसरे किसानों के खातों के माध्यम से धान खपाने के लिए समिति में लाये गये 20 बोरी धान की भी जप्ती की गयी। इसी क्रम में 19 दिसंबर को 53 बोरी, 23 दिसंबर को 73 बोरी, 24 दिसंबर को 215 बोरी धान पकड़ने कार्यवाही की गयी। गौरतलब है कि जिले में किसानों से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में अवैध धान को लेकर भी जिला प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रहा है ताकि किसी भी प्रकार से अवैध धान की बिक्री धान खरीदी केंद्रों में ना की जा सके।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button