बिहार

बिहार-दरभंगा में सरकारी राशि गबन के आरोपी पूर्व प्रधानाध्यापक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरभंगा।

दरभंगा, जिला के गोराबोराम प्रखंड क्षेत्र के अधलाइजर गांव के मध्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रामभरोस प्रसाद को स्कूल के सरकारी का 5 लाख 91 हजार रुपये की गबन के मामले घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है यह मामला 2022 का बताया जाता है।

प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि विद्यालय विकास मद और बच्चों के पोशाक और छात्रवृति के पैसों का गबन पाया गया था। आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ स्कूल के एक शिक्षक संजय पासवान ने गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले एक बार आरोपी प्रधानाध्यापक जेल जा चुके हैं। जेल जमानत मिलने के बाद वह फिर से स्कूल में पढ़ा रहे थे।

एक साल पहले मिली थी जमानत
जानकारी के अनुसार आरोपी प्रधानाध्यापक रामभरोस प्रसाद पर 2022 में स्कूल के विकास छात्रवृति और पोशाक योजना की राशि विरतण में पांच लाख 91 हजार रुपये गबन करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने जांच करवाई थी। जांच के बाद विद्यालय के ही एक शिक्षक संजय पासवान के आवेदन उक्त प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक वर्ष पूर्व कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह फिर से स्कूल में पढ़ाने का कर रहे थे। इस बीच फिर एक बार आरोपी को गिरफ्तार करने से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पूर्व प्रधानाध्यापक को जेल भेज रही पुलिस
इस सम्बंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि अधलाइयर मध्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रामभरोस प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button