Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्रेमी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर कर दी प्रेमिका के पिता हत्या

महासमुंद

जिले के ग्राम मालीडीह में एक प्रेमी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के पिता को मौत के घाट उतार दिया. मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बिरबिरा के जंगल में घटना को अंजाम देकर आरोपियों ने लाश को वही छुपाकर दिया था. पूरा मामला तुमगांव थानाक्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहित अपनी प्रेमिका से प्यार करता था और शादी करना चाहता था. लेकिन लड़की के पिता हीराधर पटेल ने शादी से मना कर दिया था. जिससे आरोपी आक्रोश से भर गया. मोहित ने अपने दो दोस्त पंकज और मनोज ने लड़की के पिता को बिरबिरा के जंगल लेकर गया. यहां हीराधर को आरोपियों ने हथौड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया और वहीं लाश को छुपाकर फरार हो गए.

Related Articles

प्रार्थी गोविन्द पटेल ने 17 दिसंबर की शाम को चाचा (51 वर्षीय) हीराधर पटेल की लापता होने की सूचना थाने में दी. पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक हीराधर पटेल के साथ मोहित पटेल को देखा गया था. हिरासत मे लेकर पूछताछ के दौरान मोहित पटेल ने हत्या करना स्वीकार कर किया. पुलिस ने तीनो आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल बाइक और हथौड़ा जब्त कर धारा 103(1) , 61(2), 238, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button