बिहार

बिहार-दरभंगा के पुलिस कर्मी यूपी में सड़क हादसे में घायल

दरभंगा.

जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र से लापता एक प्रेमी युगल को गिरफ्तार करने गई महिला दारोगा प्रिया कुमारी और दीपक कुमार व कार चालक नंदन कुमार को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद भेजा गया था। दोनों पदाधिकारी प्रेमी युगल को गिरफ्तार करके कार से वापस दरभंगा लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कार की जोरदार टक्कर ट्रक से हो गई।

इस दुर्घटना में महिला दारोगा प्रिया कुमारी और बरामद लड़की गम्भीर रूप से जख्मी हो गई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की स्थिति नाज़ुक बताई गई है। इस संबंध में लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर प्रेमी युगल का लोकेशन फिरोजाबाद का मिला था। प्रेमी युगल की गिरफ्तारी के लिए प्रशिक्षु दारोगा दीपक कुमार और टेक्निकल सेल में तैनात प्रिया कुमारी को भेजा गया था। दोनों पदाधिकारियों द्वारा दोनों को गिरफ्तार करके लौटते समय कार की टक्कर ट्रक से हो गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button