मध्यप्रदेश

बुरहानपुर में पाड़ों की लड़ाई कराने पर पशु क्रूरता का आरोप, मेला समित के अध्यक्ष समिह 9 लोगों पर FIR

बुरहानपुर
परंपरा के नाम पर पाड़ों की टक्कर करा पशुओं के साथ क्रूरता करने के आरोप में शाहपुर थाना पुलिस ने मेला समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित नौ लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है, हालांकि रविवार शाम तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

करीब 200 पाड़ों को किया गया था शामिल
शनिवार दोपहर एक बजे से शाहपुर स्थित अमरावती नदी के तट पर पाड़ों की टक्कर का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मप्र और महाराष्ट्र के करीब दो सौ पाड़ों को शामिल कराया गया था। उनकी टक्कर को देखने के लिए भी करीब एक लाख लोग शाहपुर पहुंचे थे।

कई सालों से हो रहा आयोजन
बीते कई दशक से यह आयोजन होता आ रहा है। इस बार कुछ समाज सेवियों ने इस आयोजन का विरोध करते हुए इसे पशुओं के साथ क्रूरता बता कार्रवाई की मांग की थी। कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देश पर पुलिस ने देर रात आयोजकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

Related Articles

इनके खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण
थाना प्रभारी शाहपुर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मेला समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी 38 वर्ष निवासी शाहपुर के साथ ही कन्हैया नवलखे, दिनकर चौहान, सुधीर महाजन, दीपक येवले, उमाकांत पाटिल, गोकुल महाजन, सुनील वानखेड़े और वासुदेव महाजन सभी निवासी शाहपुर के खिलाफ बीएनएस व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button