देश

दिवाली के बाद 3 नवंबर से बदल जाएगा मौसम, 10 राज्यों में आंधी-तूफान, भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली
दिवाली पर जहां ठंड की शुरूआत हो जाती है वहीं दिल्ली-NCR में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर और कई क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से दक्षिण ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसी बीच, IMD ने 29 अक्टूबर से 3 नवंबर के लिए देशभर के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

उत्तर भारत में ठंड का असर, दक्षिण और मध्य भारत में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगेगा। वहीं, दक्षिण भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण भारी बारिश का अनुमान है। ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण-गोवा, लक्षद्वीप, लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR: ठंड के संकेत
दिल्ली-NCR में दिवाली के बाद गुलाबी ठंड का अहसास शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 15 नवंबर के बाद सुबह-शाम के तापमान में गिरावट होगी और ठंड के चलते लोगों को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ सकती है। 5 नवंबर तक दिल्ली का मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद ठंड बढ़ने लगेगी।

तापमान और मौसम का हाल
29 अक्टूबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.87 °C दर्ज किया गया। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 23.05 °C और 34.47 °C रहने का अनुमान है। हवा में 33% नमी और 33 किलोमीटर प्रति घंटे की गति है। दिल्ली में सूर्योदय सुबह 6:31 बजे और सूर्यास्त शाम 5:38 बजे हुआ। कल, 30 अक्टूबर को राजधानी का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 27.16 °C और 35.5 °C रहने की संभावना है।

आगामी ठंड: ला नीना का प्रभाव
वैश्विक मौसम संगठन ने नवंबर से फरवरी तक उत्तर भारत में सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना जताई है, जिसका कारण ला नीना के सक्रिय होने को माना जा रहा है। हालाँकि, इस पर IMD का आधिकारिक अपडेट अभी नहीं आया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button