मध्यप्रदेश

मैहर: रेलवे स्टेशन पर दिल दहला देने वाली घटना, अचानक ट्रेन के सामने आया शख्स

मैहर

मैहर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 22 वर्षीय व्यक्ति ने एक आती हुई ट्रेन के सामने खड़े होकर अपनी जान दे दी. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. इस एक वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें मृतक आकाश अहिरवार को पटरियों पर दौड़ते हुए और फिर ट्रेन के ठीक सामने खड़े होते हुए देखा जा सकता है.

ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

Related Articles

इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस निरीक्षक एस पी गौतम ने गुरुवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि सागर जिले का निवासी आकाश अपने दोस्तों के साथ दर्शन करने आया था. जब वह लौट रहा था, तभी उसने ट्रेन के आगे पटरियों के बीच खड़ा हो गया. जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई.

हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद उसके दोस्तों और अन्य यात्रियों ने उसे बचाने की भी कोशिश की थी, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके. आकाश के इस कृत्य से वहां मौजूद लोग भी सहम गए. मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना कुछ ही सेकंड में हुई, इसलिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग कुछ नहीं कर सके.

इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें देखा जा सकता है कि वीडियो में ट्रेन के हॉर्न की लगातार आवाज और लोगों की चीखें सुनी जा सकती हैं. अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसको लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी.

नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं मैहर धाम

इस समय नवरात्रि चल रही है. ऐसे में मैहर स्थित शारदा माता धाम में बड़ी संख्या लोग दर्शन के लिए आते हैं. श्रद्धालु की भीड़ के चलते यहां से चलने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button