छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर।

छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 नए अधिकारियों की पदस्थापना की है। इस सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आज शनिवार काे आदेश जारी किया गया है। यह नए अधिकारी विभिन्न जिलों में डिप्टी कलेक्टर के तौर पर नियुक्त किए गए हैं। भावना साहू को जांजगीर चांपा का और लोकांश एल्मा को दंतेवाड़ा की डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देवाशीष कुर्रे को बलौदाबाजार भाटापार का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। बीते दिनों सीएम जनदर्शन में भी इस बात की शिकायत हुई थी कई जिलों में अधिकारी सरकार काम काज में लेट लतीफी बरत रहे हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री से से मिलकर सरकार काम काज में कसावट लाने की मांग रखी थी। शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग की और से 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सारिका मित्तल को मुंगेली का ,शुभम देव को महासमुंद का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।शिक्षा शर्मा जो सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ थीं उनको अब सारंगगढ़ बिलाईगढ़ का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

Related Articles

शुभांगी गुप्ता को मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।पूजा पींचा को खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,देवाशीष कुर्रे को बलौदाबाजार भाटापारा का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।रश्मि पोया को कोंडागांव का तथा आशीष कुमार को बालोद का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है।सुमित कुमार ध्रुव को सुकमा का तथा अभिषेक तंबोली को बीजापुर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button