बिहार

कार ने मारी ऐसी टक्कर की पिलर पर अटक गई लड़की, कड़ी मेहनत के बाद युवती को बचाया गया

नोएडा
नोएडा में सेक्टर 25 के निकट एलिवेटेड रोड पर पर एक अजीबोगरीब हादसा हुआ। कार सवार ने स्कूटी को टक्कर मारी। टक्कर के बाद स्कूटी सवार युवती एलिवेटेड रोड से गिरकर एलिवेटेड रोड के पिलर पर अटक गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड की टीम में युवती का रेस्क्यू करने में जुटी। कड़ी मेहनत के बाद युवती को बचा लिया गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें नीचें लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है जबकि कई लोग पिलर पर अटकी लड़की को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि लड़की नोएडा से गाजियाबाद जा रही थी। इसी दौरान उसकी स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया और वह एलिवेटेड रोड के पिलर पर अटक गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

जानकारी के मुताबिक लड़की नोएडा से गाजियाबाद की ओर जा रही थी, तभी उसकी स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया और वह एलिवेटेड रोड के पिलर पर जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कि लड़की पिलर से नीचे नहीं गिरी और बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां पहुंची पुलिस और फायर की रेस्क्यू टीम ने लड़की को सुरक्षित बचाया। जानकारी के मुताबिक पिलर पर गिरने से लड़की घायल हो गई है और उसे अस्पताल भेजा गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button