राजनीति

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नाम शामिल

चंडीगढ़
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एम. एल. खट्टर, अर्जुन राम मेघवाल, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, रवनीत सिंह बिट्टू, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

अन्य स्टार प्रचारकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा शामिल हैं।

Related Articles

भाजपा के स्टार प्रचारकों में पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, सुधा यादव, वसुंधरा राजे सिंधिया, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, दीया कुमारी, हेमा मालिनी, किरण चौधरी, नवीन जिंदल, कुलदीप बिश्नोई और बबीता फोगाट भी शामिल हैं।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

सत्तारूढ़ भाजपा की नजर विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर लेकिन उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button