छत्तीसगढ़

ई ऑफिस प्रणाली की शुरूआत पहले सामान्य प्रशासन विभाग में फिर अन्य विभागों में होगा लागू

रायपुर

ई-आफिस प्रणाली और स्वागतम पोर्टल सुशासन के क्षेत्र में राज्य सरकार का एक और महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय में ई-आफिस प्रणाली और स्वागतम पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाईन पोर्टल का  शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ई ऑफिस प्रणाली के पेज पर  शासन के सभी विभागों में ई ऑफिस प्रणाली लागू करने के निर्देश ऑन लाईन मुख्य सचिव को जारी कर प्रणाली का शुभारंभ किया।ई ऑफिस प्रणाली की शुरूआत पहले सामान्य प्रशासन विभाग में लागू की जा रही है। जिसे क्रमश: सभी विभागों में लागू किया जाएगा। ई-आफिस प्रणाली में आफिस के दस्तावेज डिजिटल किये जाएंगे। दस्तावेज को एक आफिस से दूसरे आफिस में भेजे जाने पर काफी समय लगता है। यह समय बच जाएगा। इसके साथ ही दस्तावेज में हेरफेर किये जाने की आशंका समाप्त हो जाएगी। दस्तावेजों के खोने या गायब होने की दिक्कत नहीं रहेगी। डिजिटल माध्यम में दस्तावेज अधिक सुरक्षित रहेंगे। ई-आफिस सिस्टम आने से फाइलों का समय पर निराकरण हो सकेगा। तय समयसीमा पर फाइलों का निराकरण हो सकेगा। इससे अधिकारियों के कामकाज की मानिटरिंग भी आसान हो सकेगी।आम जनता के लिए भी अपने आवेदनों के निराकरण की स्थिति जानने में आसानी होगी।

मंत्रालय में प्रवेश हेतु स्वागतम पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन करने पर बिना प्रतीक्षा किए, बिना कतार में लगे, बिना देरी के एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से मिलने के समय की जानकारी  मिल जाएगी। इससे आम नागरिकों का काफी समय बच जाएगा।आगंतुकों से संबंधित विवरणों के संधारित हो जाने से मंत्रालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था रखने में भी आसानी होगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक श्री मोतीलाल साहू, गजेंद्र यादव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, बसवराजू एस,  सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव राहुल भगत, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश बंसल, अन्बलगन पी उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button