बिहार

राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, बोकारो के विधायक रहे बच्चा सिंह का हुआ निधन

धनबाद
झारखंड के पूर्व मंत्री और बोकारो के विधायक रहे बच्चा सिंह का निधन हो गया है। वह लंबे से बीमार चल रहे थे। धनबाद के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं उनके निधन से धनबाद के साथ पूरे राज्य में शोक की लहर है।

दरअसल, बच्चा सिंह कुछ महीने पहले ही बाथरूम में उनका पैर फिसल गया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। बता दें कि वर्ष 2000 में बच्चा सिंह ने पहली बार जीत का मुंह देखा और विधायक बनें। इसके बाद उन्हें बाबूलाल मरांडी की सरकार में नगर विकास मंत्री बनाया गया। वह डोमिसाइल आंदोलन के सपोर्ट में थे। बच्चा सिंह सूर्यदेव सिंह के भाई थे।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button