बिहार

झारखंड के गुमला में बेटी के शौच करने पर बैखलाए पिता ने कुदाल से काट डाला

गुमला.

झारखंड के गुमला जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर पतगच्छा गांव में शुक्रवार की रात एक सनकी पिता ने अपनी नौ साल की मंदबुद्धि और दिव्यांग बेटी की कुदाल काट कर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को पास के ही कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी सरजू लोहरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सरजू अपने पांच वर्षीय बेटे अनुज और नौ वर्षीय दिव्यांग बेटी काजल के साथ पतगच्छा गांव में किराये के मकान में रहता है।

पत्नी रूपा परिवार की परवरिश के लिए बेंगलुरू में काम करती है। बेटी काजल जन्म से मंदबुद्धि थी। पैर से दिव्यांग भी थी। इस वजह से नित्यक्रिया में भी परेशानी होती थी। सरजू शुक्रवार की रात करीब आठ बजे नशे की हालत में घर पहुंचा। इस दौरान दिव्यांग बेटी ने घर में कई जगहों पर शौच कर दिया था। इस गुस्से में सरजू ने पास में रखे कुदाल से बेटी पर प्रहार कर दिया। गले पर गंभीर वार से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया। ग्रामीणों ने शव को कुएं में फेंकते दिख लिया था।

अवैध संबंध से नाराज पिता ने बेटी को काट डाला
वहीं एक दूसरे मामले में गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के महेशियादिघी गांव में पिता ने धारदार हथियार से गर्दन रेत कर अपनी 40 वर्षीय शादीशुदा पुत्री मंजू देवी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद रातभर आंगन में रहकर पुत्री के शव की रखवाली करता रहा। शनिवार को पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार लिया। पिता के मुताबिक शादीशुदा पुत्री का अवैध संबंध कई लोगों के साथ था, इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button