बिहार

राजस्थान-अलवर की सेंट्रल जेल में बर्तन धोते और चौसर खेलते दिखे कैदी

अलवर.

अलवर सेंट्रल जेल में कैदियों के बर्तन साफ करने और चौसर खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दावा है कि यह वीडियो पुलिस पर हमला कर भागे हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान के नाम से बने सोशल मीडिया हैंडल से डाला गया है। फिरोज सरकार मन्नाका के नाम से सोशल मीडिया पर वीडियो डाले गए हैं। एक वीडियो में जेल परिसर को दिखाया गया है। इसमें कैदी बर्तन साफ करते और चौसर खेलते दिख रहे हैं।

जेल के परिसर के अंदर से चार-पांच वीडियो में शूट कर एक वीडियो बनाकर दिखाया गया है। बैकग्राउंड में लोक गीत भी लगाया हुआ है। दूसरे वीडियो में फिरोज कोर्ट में पेशी पर आते हुए का है। ये दोनों वीडियो उसके सोशल मीडिया के अकाउंट पर डाले हुए हैं। हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान 22 जून को पुलिस पर हमला कर फरार हो गया था। जिसे में एनईबी थाना पुलिस पकड़ने गई थी। उस समय पुलिस पर हमला किया गया। उसके बाद फिरोज 14 जुलाई को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया था। जेल जाने के करीब 10 दिन बाद उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर जेल के वीडियो डाले गए हैं। जिसमें पूरे जेल को दिखाया गया है। एक जगह कैदी चौसर खल रहे हैं। दूसरी जगह नहाते हुए और बर्तन धोते नजर आ रहे हैं। बाकी बरामदे में कैदी बैठे हैं। ये वीडियो कब किसने बनाया जेल प्रशासन को पता नहीं है। अब जेल अधीक्षक शिवेंद्र शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो पुराना है या नया। उधर, अलवर एसपी आनंद शर्मा का कहना है कि अपराधियों के सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करना भी अपराध है। फिरोज के मामले में पूरी जानकारी ली जाएगी। इसके बाद सख्ती से एक्शन लिया जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button