छत्तीसगढ़

फार्महाउस में खून से लथपथ मिली लाश, हिरासत में चौकीदार

बालोद

छत्‍तीसगढ़ के बालोद से एक बड़ी आ रही है। यहां फार्महाउस में खून से लथपथ 50 वर्षीय शख्‍स की लाश मिली है। मृतक की पहचान संजय ठाकुर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से हमला कर शख्‍स की हत्‍या की गई है।

बतादें कि ठाकुर का कोटेरा से खरखरा मार्ग में एक फार्महाउस है। मृतक कोटेगा गांव का रहने वाला है। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के कोटेरा गांव की घटना है। फॉरेंसिक और डौंडीलोहारा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को मृतक सजंय ठाकुर फार्म हाउस आया था और फार्म हाउस के चौकीदार के साथ शराब पार्टी की थी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि चौकीदार भुनेश्वर नेताम ने ही 50 वर्षीय शख्‍स की हत्या की होगी। पुलिस ने संदेह के आधार पर चौकीदार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच के बाद जल्‍द ही इस मामले का राजफाश कर सकती है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button