मध्यप्रदेश

राजधानी के बड़ा तालाब में कूदकर महिला और पुरुष ने की आत्महत्या, मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल

 राजधानी भोपाल के बड़ा तालाब में एक पुरुष और महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह उनका शव तैरता मिला जिसके बाद मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद उनके शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक महिला और पुरुष स्कूटी से बोट क्लब वाले हिस्से में पहुंचे और तालाब में कूदकर जान दे दी। दोनों के चप्पल भी बाहर में पड़ी मिली है। उनकी गाड़ी भी वहीं पर पार्क की हुई थी। नंबर की जांच के बाद बताया जा रहा है कि मृतक बागसेवनिया इलाके के रहने वाले थे। खबर लिखे जाने तक तालाब में अभी भी दोनों का शव तैर रहा है।

Related Articles

मृतिका का नाम प्रिया साहू है। मृतक के नाम की पुष्टि नहीं है है। हालांकि दोनों ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। मृतकों के परिजनों से पूछताछ के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकती है।

दोनों ने की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक, दोनों ने बड़ा तालाब में कूदकर आत्महत्या की है। बुधवार (24 जुलाई) सुबह मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों ने पानी में शव देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। बोट क्लब के लिए जाते समय बीच में पड़ने वाले सेल्फी प्वाइंट के नीचे तालाब में दोनों शव तैरते मिले हैं।
बाग सेवनिया थाना क्षेत्र के हैं मृतक

शुरुआती जांच में सामने आया है कि, महिला और पुरुष स्कूटी से बोट क्लब पहुंचे। जहां किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर दोनों ने तालाब में कूदकर जान दे दी। दोनों की चप्पलें बाहर पड़ी मिली हैं। उनकी गाड़ी भी वहीं पर पार्क थी। नंबर की जांच के बाद बताया जा रहा है कि मृतक बागसेवनिया इलाके के रहने वाले थे।

महिला की पहचान प्रिया साहू (32) पत्नी स्वर्गीय दशरथ साहू के रूप में हुई है। महिला मकान नंबर 146 विश्वकर्मा नगर बागसेवनिया की रहने वाली थी। वहीं मृतक पुरुष के नाम की पुष्टि नहीं है। हालांकि दोनों ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी भी अब तक सामने नहीं आ पाई है। मृतकों के परिजन से पूछताछ के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकती है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button