खेल

विश्व जूनियर टीम स्क्वाश में भारतीय लड़कों का सामना इंग्लैंड से

ह्यूस्टन
भारतीय लड़कों ने विश्व जूनियर स्क्वाश चैम्पियनशिप में पांचवंउ से आठवें स्थान के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 2.0 से हराया जबकि लड़कियों की टीम इंग्लैंड से इसी अंतर से हार गई। लड़कों की टीम का सामना पांचवें स्थान के लिये इंग्लैंड से होगा जबकि लड़कियों की टीम सातवें स्थान के लिये हांगकांग से खेलेगी।

लड़कों की टीम में शौर्य बावा ने कोनोर एर्ल को 12.10, 7.11, 11.6, 11.7 से हराया जबकि अयान वाजिराली ने जुडा फिलिप्स को 11.4, 11.4, 11.8 से हराया। लड़कियों की टीम में शमीना रियाज इंग्लैंड की एमेली हावर्थ से 8.11, 4.11, 10.12 से हार गई जबकि उन्नति त्रिपाठी को एमिली कूचेर पोर्टर ने 11.8, 14.12, 11.4 से हराया।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button