देश

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा, कार के खाई में गिरने से 2 की मौत, 4 लोग घायल

चम्बा
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान मान देई पत्नी चैन लाल (38) व क्यूम खान पुत्र शेर मुहम्मद (33) निवासी गांव व डाकघर थनेईकोठी के रूप में हुई। इसके अलावा केहर सिंह पुत्र मोती राम (39), कमाल दीन उर्फ काकू पुत्र किरम (23), पूजा पुत्री मान सिंह (19), मनीषा पत्नी केसू (32) निवासी गांव व डाकघर थनेईकोठी तहसील चुराह घायल हैं। घायलों को तीसा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जातर मेले में भाग लेने जा रहे थे कार सवार
जानकारी के अनुसार शनिवार को बैरागढ़ में जातर मेला था। थनेईकोठी गांव के 6 लोग एक कार (एचपी 44-3314) में सवार होकर जातर मेले के लिए जा रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे कार तीसा-बैरागढ़ मार्ग के पतोगन के पास पहुंची तो पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर कार पर आ गिरा। इस कारण चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर एक पेड़ से टकरा गई। कार को खाई में गिरता देख आसपास के स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़े। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाना तीसा को भी दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकालकर तीसा अस्पताल पहुंचाया, जहां 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

प्रशासन ने मृतकों व घायलों के परिजनों को दी फौरी राहत
पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन की जा रही है। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा शवों काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं एसडीएम चुराह शशिपाल शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 25000-25000 व घायलों के परिजनों को 5000-5000 रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button