उत्तर प्रदेश

चार वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

फर्रुखाबाद

यूपी के फर्रुखाबाद में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को शुक्रवार की शाम पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। इस पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बता दें कि 11 जुलाई की रात मोहम्मदाबाद के एक बारात घर से चार साल की बच्ची को उठाकर उसके साथ रेप किया गया था। इसमें बच्ची के पिता ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। दो दिन बाद पुलिस को पता चल गया था कि बच्ची के साथ किसने रेप किया है। उस आधार पर पुलिस की टीमें कन्नौज से मैनपुरी तक छापे मार रही थीं लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा था। मोहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज भाटी ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा डब्लू निवासी दया नगला को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम स्टेशन चेक करने के लिए पखना स्टेशन पर पहुंची थी। शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद ट्रेन जा रही थी। ट्रेन जाने के बाद एक युवक झाड़ियों में बने रास्ते से जाने लगा जिस पर उसे ललकारा गया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। ऐसे में उसके पैर में गोली लगी।

युवक की पहचान मैनपुरी के वीरपुर खास के रहने वाले डब्ल्यू के तौर पर हुई। हाल पता दया नगला गांव का है। उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद भाग गया था। बचने के लिए पुलिस पर गोली चलाई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इसकी तलाशी ली गई तो इसके पास से बच्ची की पाजेब के अलावा तमंचा बरामद हुआ। गिरफ्तारी के समय एसओजी टीम भी साथ में रही।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button