बिहार

झारखंड के बोकारो में लोहा कारोबारी को कार और बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

बोकारो.

झारखंड के बोकारो में गुरुवार को दिनदहाड़े एक लोहा कारोबारी की हत्या कर दी गई। बिजनेसमैन की पहचान शंकर रवानी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 9 में बाइक और कार सवार अपराधियों ने लोहा कारोबारी शंकर रवानी की गुरुवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद कारोबारी को लहूलुहान स्थिति में बोकारो जनरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह कार और बाइक सवारों ने लोहा व्यापारी शंकर रवानी पर हमला किया। सेक्टर 9 इलाके में रवानी पर गोली चलाई गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button