देश

Mumbai में बड़ा सड़क हादसा, ऐसे हुई दिल दहला देने वाली घटना, पांच की मौत, 49 घायल

 मुंबई

मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पास बस और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। टकराने के बाद वाहन खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में 40 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बारे में नवी मुंबई के डीसीपी विवेक पानसरे ने बताया, आषाढ़ी एकादशी के मौके पर लोग एक निजी बस से पंढरपुर जा रहे थे। बस एक ट्रैक्टर से टकरा गई और खाई में गिर गई। 42 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि 5 लोगों की मौत हो गई है।

हादसे के भुक्तभोगी ने क्या बताया
दुर्घटना के समय बस में मौजूद दयानम भोईर ने बताया कि टक्कर के बाद उनके ऊपर 3-4 लोग थे। जब मैं बाहर आया तो मैंने 4 अन्य लोगों को बाहर निकलने में मदद की। जो लोग बस से बाहर नहीं निकल पाए, वे मुश्किल में पड़ गए।

अब तक पांच लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल 42 लोगों को एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि तीन लोगों को सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है. डॉक्टरों ने बताया है कि अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है.

तीन घंटे बाद लेन पर यातायात बहाल

अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस डोंबिवली के केसर गांव से महाराष्ट्र के पंढरपुर जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई. इस घटना के बाद मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के मुंबई-लोनावाला लेन पर वाहनों की आवाजाही रुक गई. क्रेन की मदद से बस को निकाला गया और तीन घंटे बाद लेन पर यातायात बहाल हो सका.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button