मध्यप्रदेश

इंदौर ने बनाया रिकॉर्ड, यादव ने ग्रहण किया गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र

इंदौर
 मध्यप्रदेश के इंदौर ने एक ही दिन में सर्वाधिक पौधरोपण का रिकॉर्ड बनाया, जिसे गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कल देर शाम स्थानीय रेवती रेंज में यह प्रमाण पत्र ग्रहण किया। उत्सवी वातावरण में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में कल बड़ी संख्या में पौध-रोपण कर इंदौर ने यह रिकॉर्ड क़ायम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के सभी नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों, शासकीय संगठनों और इस पुण्य के कार्य में सहभागी बने सभी लोगों और संस्थाओं को बधाई दी।
गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के पदाधिकारियों द्वारा यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी सहित विधायक और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button