फिल्म जगत

अनंत-राधिका की शादी में आएंगी अमेरिका की ये दो हसीना

मुंबई

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी इस वीकेंड शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी में दुनियाभर से कई मेहमान आ रहे हैं और सबको लेकर चर्चा बनी हुई है। अब उन विदेशी मेहमानों की एक लिस्ट सामने आई है, जो शादी में शामिल होंगे, जो मुंबई के बांद्रा कुर्ला सेंटर (बीकेसी) में जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किया जाएगा। शादी में हॉलीवुड सिंगर किम कार्दशियन और ख्लोए कार्दशियन मेहमान होंगी। पीटर डायमेंडिस, जेफ कून्स और जे शेट्टी भी शादी में शामिल होंगे। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और टोनी ब्लेयर, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, पूर्व स्वीडिश प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ड्ट और पूर्व कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर भी शादी में आएंगे।

जैसे-जैसे अनंत अंबानी  और राधिका मर्चेंट की शादी नजदीक आ रही है, इंटरनेट चल रहे प्री-वेडिंग फंक्शन के वीडियो से भर गया है। इसी के साथ कमेंट सेक्शन भी लोगों की तारीफों से भर गया है। ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो गया है। अनंत की मां नीता अंबानी को शादी से पहले के इवेंट्स को कवर करने के लिए पपाराजी को धन्यवाद देते देखा जा सकता है।

शिवशक्ति पूजा के बाद नीता अंबानी
उन्होंने बाहर आकर कहा, 'इतने दिनों से आप लोग आ रहे हैं। आज शिवशक्ति पूजा है। मैं आप सभी के लिए प्रसाद भेजने जा रही हूं।' वह कैमरामैन से हिंदी में कहती देखी जा सकती हैं।

कब है अनंत-राधिका की शादी?
पारंपरिक हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए, शादी के सारे सेलिब्रेशन होंगे। शुक्रवार, 12 जुलाई को शुभ विवाह होगा। यह उत्सव शनिवार, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद के साथ जारी रहेगा। अंत में मंगल उत्सव के नाम से शादी का रिसेप्शन, रविवार, 14 जुलाई को निर्धारित है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button