देश

IMD ने बताया- 25 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को अपनी ताजा रिपोर्ट में भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम एजेंसी ने यह भी कहा है कि इस दौरान कई जगहों पर मेघ गरजने की भी संभावना है। हाल ही में उपग्रह से ली गई तस्वीरों में इसका खुलासा हुआ है। IMD के अनुसार, पंजाब और उससे सटे हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, दक्षिण गुजरात, दक्षिण तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक, उत्तर तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में बिजली भी गिर सकती है। तेज हवाओं के भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

इन क्षेत्रों के अलावा, ओडिशा, कोंकण, गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, केरल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, लक्षद्वीप और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 88 वर्षों में सबसे अधिक वर्षा हुई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार 27 जून को सुबह 8:30 बजे से शुक्रवार 28 जून को सुबह 8:30 बजे तक 228 मिमी वर्षा हुई। यह जून के महीने में दिल्ली में 24 घंटे की सबसे अधिक वर्षा है। 1936 में जून महीने में 24 घंटे में 235.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की वैज्ञानिक सोमा सेन ने शनिवार को कहा कि अगले दो दिनों में दिल्ली में भारी वर्षा होने की संभावना है।

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट
सेन ने कहा, "आने वाले दिनों में उत्तर भारत में बारिश बढ़ने की उम्मीद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून आगे बढ़ गया है और अगले 2-3 दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी छा जाएगा। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरे मध्य भारत में भारी बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश और असम में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कल तक पश्चिमी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में बारिश बढ़ जाएगी। उत्तर भारत के राज्यों में भी भारी बारिश होगी। हमने अगले दो दिनों में दिल्ली में भारी बारिश की घोषणा की है।"

Related Articles

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button