छत्तीसगढ़

पिता के साथ परीक्षा केंद्र आते वक्‍त परीक्षार्थी हुई सड़क हादसे का शिकार

गरियाबंद

छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद की एक छात्रा में लक्ष्य साधने का गजब का जज्बा दिखा, जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं। दरअसल, आज बीएड और डीएलएड की प्रवेश परीक्षा है। इसी बीच गरियाबंद के कन्या शाला से एक ऐसी तस्‍वीर सामने आई, जिसे देखकर हर कोई अचंभित रह गया।

यहां एक परीक्षार्थी नेहा सेन बीएड का एग्जाम देने बिना चप्पल आंख, चेहरे और पैर में चार टांके और दो इंजेक्शन लगने के बाद पहुंची। एग्जाम सेंटर के प्रभारी को उसने जब अपनी इस हालत के बारे में बताया तो सभी उसकी हिम्मत को सलाम करने लगे। नेहा ने घायल अवस्था में ही छह घंटे के अंतराल में होने वाले प्री-बीएड और प्री-डीएड का एग्जाम देने की बात कही।

Related Articles

आज सुबह राजिम के कौंदकेरा के योगेश्वर सेन अपनी पुत्री नेहा सेन को प्रीबीएड और प्रीडीएड का एग्जाम दिलाने के लिए अपने गांव कौंदकेरा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले थे इस दौरान गरियाबंद से 12 किलोमीटर पहले नेशनल हाइवे पर बारूका के पास पीछे से आ रही मां शारदा बस के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पिता-पुत्री को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

इस दौरान गरियाबंद से रायपुर की ओर जा रहे गरियाबंद निवासी आशीष शर्मा, सुनील यादव और प्रशांत मानिकपुरी ने मिलकर घायल लड़की को जिला अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई तो वहीं दूसरी ओर उसके पिता को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पता चला कि लड़की के पिता का पांव फैक्चर हो चुका है। और उनके चेहरे में भी गंभीर चोटें आई है, जिसकी वजह से वह चल फिर नहीं पा रहे थे। नेता चेहरे और पांव में चार टांके लगने के बाद भी एग्जाम देने की जिद पर अड़ी रही।

चूंकि एग्जाम सुबह 10:00 बजे से था और नेहा को जिला अस्पताल में इलाज करते 9:50 बज चूका था, इसलिए छात्रा की जिद को देखते हुए पुलिस विभाग के स्टाफ ने मानवता का परिचय देते हुए उसके प्रारंभिक इलाज के बाद उसे पीसीआर वाहन में बिठाकर कन्या शाला एग्जाम सेंटर में छोड़ा।

लड़की के पिता योगेश्वर सेन ने बताया कि वह एग्जाम के लिए सुबह अपने घर से निकले थे। इस दौरान बारूका के पास कचना धुर्वा मंदिर से थोड़ा आगे जाने पर पीछे की ओर से आ रही मां शारदा ट्रेवल्स की बस के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी और टक्कर मारने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया।

इस पूरी घटना की जानकारी सामने आने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मैंनपुर थाना से संपर्क कर मां शारदा ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 23 एच 1541 के दुर्घटना करने के बाद मैनपुर की ओर जाने की जानकारी दी ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button