बिहार

बिहार-जमुई में युवक ने पैसे नहीं मिलने पर की पत्नी और बेटे की हत्या

जमुई.

जमुई में सनकी युवक ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। कारण बस इतना था कि वह वह घर की ढलाई के लिए अपने ससुराल वालों से पैसे मांग रहा था। नहीं मिलने पर पत्नी और बेटे को गला दबाकर हत्या कर दी। घटना चकाई थाना क्षेत्र के परांची गांव की है। गुरुवार की देर रात सनकी युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सुबह जब स्थानीय लोगों को हुई तो घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

इधर, सूचना मिलती ही चकाई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक मां- बेटे की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि आरोपी पति महेश दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के परांची गांव निवासी महेश दास की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी और उसके 7 वर्षीय पुत्र ऋतिक राज के रूप में हुई है। घटना को लेकर झाझा डीएसपी राकेश रंजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि पराची गांव में युवक ने अपनी पत्नी और पुत्र को हत्या कर दी। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button