छत्तीसगढ़

धमतरी में महिला नक्सली मैंगो नुरेटी गिरफ्तार, गोली लगने से घायल थी नक्सली

धमतरी
नक्सल प्रभावित नगरी ब्लाक के एकावरी में पिछले दिनों पुलिस डीआरजी टीम व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। यहां गोली लगने से घायल नारायणपुर की एक महिला नक्सली को सिहावा पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। इस महिला नक्सली को ओडिशा की नवरंगपुर पुलिस ने सर्चिंग के दौरान पकड़कर धमतरी पुलिस को सौंप दी थी।

डीएसपी नक्सल आरके मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल 2024 को धमतरी के एकावरी जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान वह बुरी तरह से जख्मी हो गई थी और वह जान बचाकर वहां से भाग निकली। महिला नक्सली मैंगो नुरेटी घायल हालात में ओडिशा की ओर भाग रही थी, तभी सर्चिंग में निकले ओडिशा नवरंगपुर पुलिस ने महिला नक्सली मैंगो नुरेटी को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके पैर में जख्म के निशान मौजूद थे। गिरफ्तार महिला नक्सली को नवरंगपुर पुलिस ने सिहावा पुलिस को सौंप दी।

नक्सल डीएसपी आरके मिश्रा ने बताया कि जब इस महिला नक्सली मैंगो नुरेटी को गिरफ्तार किया तो पैर में गोली लगी हुई थी। इसलिए धमतरी पुलिस करीब दो माह तक मेकाहारा रायपुर व जिला अस्पताल धमतरी में उपचार करा रहे थे। अब ठीक हो गई है, तो सिहावा पुलिस नियमतः गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

धमतरी मुठभेड़ की थी मास्टर माइंड
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मैंगो नुरेटी एकावरी मुठभेड़ की मास्टरमाइंड थी। महिला नक्सली मैंगो नुरेटी वर्ष 2021 से सीतानदी एरिया कमेटी के दीपक मंडावी के साथ नक्सली वारदातों में शामिल रही है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना पूरा नाम मैंगो नुरेटी उर्फ सिंधु बताया।

मुखबिर से मिली थी सूचना
13 अप्रैल 2024 को धमतरी के बोराई थाना इलाके में नक्सलियों के एकत्र होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया। चारों तरह से घिरे होने पर नक्सलियों ने गोलीबारी करना शुरू कर दी। जवानों ने नक्सलियों के फायरिंग पर जवाबी फायरिंग की, तो नक्सली भाग निकले। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में 11 नक्सलियों के खिलाफ जुर्म दर्ज की थी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button