बिहार

बिहार-पटना में छत से पार्क तक सूर्य नमस्कार करते दिखे लोग

पटना.

योग दिवस पर बिहार सरकार के मंत्रियों ने भी योग किया। पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने योग किया। भाजपा की तरफ से सभी मंडल स्तर पर योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। आज 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' है। पटना समेत पूरे बिहारवासियों ने योग से की। कई जगह योग दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित हो रहे।

पटनावासियों में योग दिवस को लेकर काफी उत्साह है। घर की छत से लेकर पार्क तक में लोग योगाभ्यास करते दिख रहे हैं। छात्र, महिलाएं, वृद्ध, नेता, मंत्री और सेना के जवान सूर्य नमस्कार, प्राणायाम समेत कई आसन करते दिखे। हर वर्ष इस दिन को एक खास थीम के साथ मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य योग के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना होता है। इस साल 'योग फॉर सेल्फ एंड सोसायटी' की थीम के योग दिवस 2024 मनाया जा रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button