बिहार

झारखंड के धनबाद में कार और ट्रक की टक्कर में चार दोस्तों की मौत

धनबाद.

झारखंड के धनबाद जिले में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना झारखंड की राजधानी रांची से करीब 190 किलोमीटर दूर लोहारबरवा में मंगलवार आधी रात के आसपास हुई। गोविंदपुर रेंज के पुलिस उपाधीक्षक शंकर कांति ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जबकि घायल को धनबाद के निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पांच दोस्त छह लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर गलत दिशा में जा रही कार में सवार थे और कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन लेकर भाग गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button