मध्यप्रदेश

सीएम मोहन यादव शिप्रा नदी को चुनरी अर्पण करेंगे, जलाभिषेक अभियान का संकल्प दिलाएंगे

 उज्जैन
 मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव 15 जून को उज्जैन आएंगे। वे दो दिन शहर में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्टर ने प्रशासनिक संकुल भवन में बैठक की। बताया कि मुख्यमंत्री 15 जून को सुबह 8 बजे उज्जैन आकर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण कार्य में शामिल होंगे।

सुबह 9 बजे रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा में सहभागिता करेंगे। पुलिस कंट्रोल रूम के समीप इंडियन काफी हाउस का शुभारंभ और भैरवगढ़ स्थित खुली जेल का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात ढेंडिया गांव में शनि मंदिर के समीप आयोजित कार्यक्रम में कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना का भूमिपूजन एवं विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

16 जून को सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ करेंगे। शाम 4.30 बजे रत्नाखेड़ी गांव में स्थित नगर निगम की कपिला गौशाला जाएंगे। शाम 5 बजे रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा का स्वागत करेंगे और मां शिप्रा को चुनरी अर्पण करेंगे। मध्य प्रदेश की नदियों और जल संरचनाओं के संरक्षण, संवर्धन, पुनरूद्धार को समर्पित जलाभिषेक अभियान का संकल्प दिलाएंगे।

Related Articles

प्रदेश में पहली बार सैटेलाइट मेपिंग के साथ उज्जैन की नदियों की समग्र जानकारी पर आधारित ग्रंथ, शिप्रा अमृत संभवा, सदानीरा, शिप्रा तीर्थ परिक्रमा पुस्तकों एवं सदानीरा अंबुनी आडियो-वीडियो सीडी का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में जल संबंधी जनपदीय गीतों का गायन होगा। मुंबई की पार्श्व गायिका ऋचा शर्मा अपने दल के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button