मध्यप्रदेश

बाणगंगा स्थित मानसिक अस्पताल को ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी, एक माह से आ रहे धमकी भरे ईमेल

इंदौर
बाणगंगा स्थित मानसिक अस्पताल को बम से उडा़ने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और बीडीएस की टीम को घंटों तक छानबीन करना पड़ी। धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई थी। ईमेल देशभर में कईं बड़े अस्पतालों को एक साथ भेजा गया है। डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 9:40 बजे इंदौर मेंटल हॉस्पिटल@जी-मेल डाटकाम कर आया था।
 
30 अस्पतालों को भेजा गया धमकी भरा ईमेल
तीन लाइन के इस ई-मेल में लिखा था कि अस्पताल के अंदर बम रखा हुआ है। जल्दी फट जाएगा और सब मर जाएंगे। प्रबंधन की तरफ से पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर बताया तो अफसर सकते में आ गए। तत्काल बाणगंगा पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे अस्पताल की तलाशी ली। टीआई लोकेश सिंह भदौरिया के मुताबिक, ई-मेल करीब 30 बड़े अस्पतालों को भेजा गया है।

एक माह से आ रहे धमकी भरे ईमेल
गौरतलब है कि चंडीगढ़ के भी एक अस्पताल और राजधानी दिल्ली के 10 से ज्यादा म्यूजियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली में रेलवे म्यूजियम सहित 10-15 म्यूजियम को मंगलवार को बम से उड़ाने की झूठी धमकी मिली थी और इसके बाद दहशत फैल गई थी। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस देशभर में आ रहे धमकी भरे ईमेल के सोर्स को पता करने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि बीते एक माह में देश के कई स्कूलों, अस्पतालों, कॉलेजों और एयरपोर्ट पर इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिले हैं।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button