उत्तर प्रदेश

बदायूं के बिसौली में भीषण हादसा छह लोगों को पिकअप गाड़ी ने कुचला, 4 की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

उत्तर प्रदेश

यूपी के बदायूं में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पैगा भीकपुर स्थित आंवला रोड पर एक तेज रफ्तार पिकअप लोडर गाड़ी ने सड़क किनारे बैठे छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। रास्ते में डनलप खड़ाकर जाम लगा दिया। हादसे की सूचना पर बिसौली कोतवाल सुनील अहलावत समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। गुस्साए लोगों ने मृतकों के शव नहीं उठने दिए। गांव में एक साथ चार लोगों की मौत से हाहाकार मच गया है।

जानकारी के अनुसार बिसौली क्षेत्र में स्थित पैगा गांव में देवस्थान है। जहां पीपल का पेड़ खड़ा है। गर्मी होने के चलते गांव के छह लोग पीपल के पेड़ के नीचे छाव में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान आंवला की तरफ से जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया। पिकअप सभी लोगों को कुचलते हुए एक दीवार से टकरा गई। जबरदस्त हादसे में गांव के बह्मपाल 40 वर्ष रोहन सिंह, राम प्रकाश 45 वर्ष रामसिंह, ज्ञान चंद्र 35 वर्ष पुत्र रज्जू और धनपाल 50 वर्ष पुत्र श्यामलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामवीर 45 वर्ष पुत्र रामचरन और नेत्रपाल 36 वर्ष पुत्र धर्म घायल हो गए।

Related Articles

हादसा होते ही गांव के लोग भारी तदाद में जुट गए। सड़क पर डनलप खड़ाकर जाम लगा दिया। घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गई। मौके पर ही आरोपी चालक को लोगों ने पकड़ लिया। हादसा और हंगामे की सूचना पर कोतवाली से भारी तदाद में पुलिस फोर्स पहुंचा। गुस्साए लोगों की पुलिस से मृतकों के शव उठने को लेकर झड़प हो गई। पुलिस फोर्स गुस्साए लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी है। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button