खाना-ख़जाना

सुबह हो या शाम बनाये कर्ड-एप्पल टोस्ट

जब कभी सुबह ब्रेकफास्ट बनाने का दिल न हो या शाम को लगने वाली छोटी-मोटी भूख मिटाने का ऑप्शन न समझ आ रहा हो, तो ट्राई कर सकते हैं कर्ड-एप्पल टोस्ट। जिसे बनाना है बेहद आसान।

सामग्री :

1 कप हंग कर्ड, 4-5 मल्टी ग्रेड ब्रेड, 1 सेब, 2 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम, 5-6 अखरोट दरदरे पिसे हुए, 1/4 कप शहद, 2 चुटकी दालचीनी का पाउडर

विधि :

    सेब को छीलकर स्लाइस कर लें।
    दही में क्रीम, अखरोट, शहद और दालचीनी पाउडर मिलाकर स्प्रेड तैयार करें।
    ब्रेड के स्लाइस पर दही का स्प्रेड लगाएं।
    सेब के स्लाइस सेट करें और परोसें।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button