देश

पाकिस्तान से आने वाली हवाओं ने कई इलाकों में झुलसाने वाली भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी : मौसम विभाग

नई दिल्ली
भारत मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि पाकिस्तान से आने वाली हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में झुलसाने वाली भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। IMD के वैज्ञानिक डॉ.नरेश कुमार ने हीटवेब की स्थिति पर कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ये राहत मिली है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि कल (बुधवार) की शाम दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी-बारिश ने तपिश ने केवल छुटकारा दिलाया बल्कि शाम को खुशगवार बना दिया था। हालांकि, आज फिर से गर्मी देखने को मिल रही है।

कुमार के मुताबिक, मौसम विभाग पिछले कई दिनों से उत्तर-पश्चिम भारत के लिए रेड अलर्ट जारी कर रहा था लेकिन कल (बुधवार) से पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी है। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा में बुधवार को हल्की बारिश हुई। उन्होंने बताया कि मौसम में आई अचानक नरमी की एक वजह और भी है। वह यह है कि पाकिस्तान से आने वाली पश्चिमी हवाओं ने कल से अपना रुख बदल लिया है। ये हवाएं अब अरब सागर से होकर बह रही हैं और यही कारण है कि उत्तर भारत में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है।
 
IMD के वैज्ञानिक ने कहा कि विभाग ने आज उत्तर-पश्चिम भारत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान में कुछ स्थानों पर आज भी तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, हीटवेब की गंभीरता कम हो सकती है। उन्होंने बताया कि गुरुवार के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। कुमार ने कहा कि  आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उसके बाद यह लगभग खत्म हो जाएगा।

हालांकि, पूर्वी हिस्से में अभी हीटवेव प्रभावी है। चढ़ते पारे के बीच मौसम विभाग ने बिहार के लिए आज भी रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले कई दिनों से राज्य में भीषण लू चल रहा है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को 8 जून तक बंद करने का आदेश दिया है। पड़ोसी राज्य झारखंड और ओडिशा के लिए भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि कल (गुरुवार) से स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button