रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरो के हौसले इन दिनों काफी बुलंद हो चुके है। अब चोर शासकीय दुकानों को भी नहीं बख्श रहे है। जी हां हम बात कर रहे है राजधानी रायपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शासकीय शराब दुकान की मंगलवार की रात दूकान बंद करने के बाद किसी अज्ञात चोर द्वारा दूकान में रखे लगभग 10 लाख रूपए नगदी पर हाथ साफ़ कर दिया गया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिस तरह अन्य शासकीय शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा दूकान बंद करने के बाद सम्बंधित थाने में उस दिन की पूरी बिक्री जमा करवा दिया जाता है जिसका जिम्मा सम्बंधित दूकान के प्लेसमेंट के अधिकारी और दूकान के सुपरवाइजर का होता है लेकिन इस दूकान में कहने के लिए तो कोई रोशन कन्नौजे नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था ,लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट एजेंसी के अभिषेक शर्मा ,अमित शर्मा और राजा सारथी नामक व्यक्ति द्वारा बाहरी व्यक्ति से पैसे का लेनदेन करके दूकान को संचालित करने के लिए दे दिया जाता है। कल ही इसी शासकीय शराब दुकान में ऊपर से देखने वाले व्यक्ति को एक पार्षद द्वारा जमकर फाफाडीह के पास पीटा गया है। लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है अब इस लाखो रूपए की भरपाई किसके द्वारा की जायेगी। इसके पहले भी अभिषेक शर्मा के प्रभार में आने वाली लखोली स्थित शासकीय शराब दुकान में भी लाखो की चोरी की घटना घाट चुकी है लेकिन कंपनी द्वारा इस व्यक्ति पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना करना इसको बढ़ावा देना है
Check Also
Close
