बिहार

रांची: घर में घुसकर 4 युवकों ने जवान की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बच्‍चों के सामने दिया घटना को अंजाम

रांची
झारखंड के रांची जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां घर में घुसकर 4 युवकों ने जवान की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

मामला जिले के खरसीदाग ओपी क्षेत्र के पोखटोली गांव का है। बताया जा रहा है कि महिला का पति भारतीय सेना का जवान है, वह अभी वर्तमान में जम्मू कश्मीर में पदस्थापित है। आधी रात में महिला को घर में अकेला पाकर 4 युवकों ने बच्‍चों के सामने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। एक बच्चा 4 माह का है और दूसरा 7 वर्ष का है।

महिला आरोपियों को नहीं पहचानती है। घटना की जानकारी पीड़िता के पति को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द इस कांड का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों के बारे में सुराग मिल सके।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button