मध्यप्रदेश

पेंच टाइगर रिजर्व में मादा बाघ का शव मिला, डिप्टी डायरेक्टर का दावा- शरीर पर शिकार का कोई निशान नहीं

सिवनी

सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में एक बाघिन का शव मिलने से सनसनी फैल गई. बाघ की स्वभाविक मौत होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि शरीर के सभी अंग दांत, नाखून, पंजे इत्यादि सुरक्षित पाए गए हैं.

रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि एक गश्ती दल ने सुबह करीब 9 बजे साल्हे बीट के गेडीघाट मार्ग पर 2-3 साल की मृत बाघिन को देखा. उन्होंने बताया कि इलाके में डॉग स्क्वायड के साथ तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन शिकार का कोई निशान नहीं मिला.

Related Articles

रिजर्व अधिकारी ने कहा कि बाघिन के शरीर के सभी अंग बरकरार हैं. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और मौत के कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

पोस्टमार्टम के बाद शव का राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NCTA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार निपटान किया गया. वन अधिकारी ने कहा विसरा (आंतरिक अंग) के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे.

अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2022 के अनुसार, मध्य प्रदेश 785 बाघों का घर था, जो देश में सबसे अधिक है.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button