बिहार

बेगूसराय में दो गुटों के बीच गोलीबारी में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

बेगूसराय.

मृत महिला की पहचान चौकी गांव के रहने वाले राहुल कुमार की पत्नी कंचन देवी के रूप में की गई है। परिजनों बताया है कि 27 अप्रैल को दो गुटों के बीच जमीनी विवाद में जमकर गोलीबारी हुई थी। कंचन देवी अपने छत पर खड़ी थी। इस दौरान गोलीबारी के दरमियान कंचन देवी के सिर में गोली लग गई थी।

गोली लगने के बाद परिजनों ने उसे आनन फानन में इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया था। जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया था। पटना में कुछ दिन तक इलाज चला। इलाज के दौरान कंचन देवी की मौत हो गई। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में शाहपुर कमाल थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया है कि 27 अप्रैल को जमीनी विवाद में दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी। इस गोलीबारी में एक महिला को गोली लगने से घायल हो गई थी। घायल अवस्था में उसके परिजनों के द्वारा पटना में इलाज करवाया जा रहा था। जहां इलाज क्रम में उसे महिला की मौत हो गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button