देश

‘स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा’ सहारा ग्रुप ने बताया ‘अपमानजनक’

नई दिल्ली

'स्कैम 1992' और 'स्कैम 2003' के बाद डायरेक्टर हंसल मेहता ने 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' की घोषणा की थी। सोनी लिव पर वेब सीरीज स्कैम 2010 रिलीज होने वाली थी।हालांकि, इस सीरीज की अनाउंसमेंट के साथ ही हंसल मेहता की परेशानियां बढ़ सकती हैं। सहारा ग्रुप ने इस सीरीज के अनाउंसमेंट की निंदा की है। इतना ही नहीं, साहारा ग्रुप ने कहा है कि वो शो मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन भी ले सकते हैं।

हंसल मेहता इस बार सुब्रत रॉय सहारा की कहानी लेकर आनेवाले हैं, लेकिन इससे पहले ही सहारा परिवार ने इस सीरीज को अपमानजनक बताते हुए इसकी घोर निंदा की है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सहारा ग्रुप शो मेकर्स के खिलाफ उचित कानून कार्रवाई पर विचार कर रहा है।

हंसल मेहता ने गुरुवार को 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' की अनाउंसमेंट की थी। अब सहारा इंडिया ने इस सीरीज के खिलाफ बयान जारी कर कहा है कि सहारा इंडिया के सदस्य शो के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और शो बनाने वाले बाकी लोगों के खिलाफ कानून एक्शन लेने का विचार कर रहे हैं।

सहारा इंडिया की ओर से जारी किए गए बयान में इस सीरीज को सस्ती और व्यापक पब्लिसिटी बताया है। सहारा ग्रुप ने कहा कि सेबी और सहारा के बीच विवाद अभी भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित पड़ा है और उक्त मामले की कार्यवाही को प्रभावित करने का कोई भी प्रयास कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट होगा। इसके अलावा ऐसे कृत्य आपराधिकता की श्रेणी में आएंगे।सहारा इंडिया ने दावा किया है कि सहारा इंडिया परिवार कभी भी किसी भी तरह के चिट फंड में शामिल नहीं था।

'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा', जल्द ही सोनी लिव पर आएगा। हंसल मेहता ने ‘स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा’ का मोशन पोस्टर भी जारी किया है। मोशन पोस्टर में एक शख्स स्टेज पर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है और उसके सामने हजारों लोगों की भीड़ जमा है।अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है वेब सीरीज 'स्कैम 2010' तमल बंद्योपाध्याय की किताब 'सहारा: द अनटोल्ड स्टोरी' पर आधारित होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button