बिहार

सीता सोरेन और लोबिन हेम्ब्रम को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने छह साल के लिए किया निष्काषित

रांची.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इसके साथ ही विधायक लोबिन हेम्ब्रम को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया। झामुमो ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया गया।

तीन बार की विधायक सीता सोरेन 2009 में अपने पति दुर्गा सोरेन की मृत्यु के बाद से झामुमो के अलगाव और उपेक्षा का हवाला देते हुए 20 मार्च को भाजपा में शामिल हो गई थीं। भाजपा ने उन्हें मौजूदा सांसद सुनील सोरेन की जगह दुमका लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है, जिन्होंने 2019 के चुनाव में झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन को 47,590 मतों के अंतर से हराया था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button